Drishyamindia

रोजगार सहायक से मिली करोड़ों की संपत्ति:मुरैना में लोकायुक्त ने मारा छापा; सवा लाख का डिनर सेट, कई वाहन, अवैध हथियार मिले

Advertisement

ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को मुरैना के कैलारस में रोजगार सहायक राम अवतार धाकड़ के ठिकानों पर छापा मारकर करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा किया है। छापे में करीब सवा 2 लाख रुपए की नकदी, 5 लाख रुपए की एफडी, जेसीबी समेत अन्य वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, विदेशी यात्रा के दस्तावेज, बीमा पॉलिसी और एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई है। खास बात यह है कि 1.27 लाख रुपए कीमत का डिनर सेट और महंगी घड़ियां भी बरामद की गई हैं। लोकायुक्त ने रोजगार सहायक राम अवतार धाकड़ के साथ ही उनके पिता मुरारी लाल धाकड़ और पत्नी शारदा धाकड़ को भी आरोपी बनाया गया है। छापे में यह संपत्ति हुई बरामद ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने राम अवतार धाकड़ और उनके परिजनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 12, 13(1)(b), 13(2) संशोधन अधिनियम 2018 और भारतीय दंड संहिता की धारा 109 व 120 के तहत मामला दर्ज किया। जांच में पाया गया कि राम अवतार धाकड़ ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। जिसे उन्होंने अपने पिता और पत्नी के नाम से निवेश किया। घर से अवैध हथियार भी मिला
छापे के दौरान राम अवतार धाकड़ के ग्राम मनोहर पूरा स्थित घर से एक देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में थाना पहाड़गढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से केस दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार से संपत्ति अर्जित करने का आरोप
राम अवतार धाकड़ ग्राम पंचायत कहरपुर, जनपद पंचायत पहाड़गढ़ (मुरैना) में रोजगार सहायक है। लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच के अनुसार, धाकड़ ने सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी कर, भ्रष्टाचार से यह संपत्ति अर्जित की है। लोकायुक्त टीम अब धाकड़ परिवार के अन्य बैंक खातों, अघोषित संपत्तियों और लेन-देन की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, भ्रष्टाचार से अर्जित अन्य संपत्तियों का भी जल्द खुलासा हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े