Drishyamindia

CRPF जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा बेगूसराय:अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि

Advertisement

चंडीगढ़ के होलोमजरा CRPF कैंप में गोली लगने से मृत बेगूसराय के वभनगामा गांव निवासी जवान शिवकुमार सिंह उर्फ पंचम कुमार का शव गांव आते ही परिजनों के कोहराम मच गया। पूरा इलाका देशभक्ति नाराें से पूरा इलाका गूंज उठा। घर पर थोड़ी देर रखकर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सिमरिया गंगा घाट पर किया गया। हजारों लोगों ने किया अंतिम दर्शन जवान के इकलौते बेटे राजन ने मुखाग्नि दी। इससे पहले फूलों से सजे CRPF के ट्रक से अधिकारी और जवानों के साथ जब शव बेगूसराय के वभनगामा गांव के लिए चले तो बड़ी संख्या में लोग गांव से बाहर ही अपने लाल के अंतिम स्वागत के लिए उमड़े हुए थे। शव गांव आते ही वहां के पीछे-पीछे लोगों की भीड़ जवान के घर पर पहुंची। जहां पत्नी, इकलौते बेटे और बेटी सहित हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा सहित अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और शिवकुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। CRPF जवानों ने दी सशस्त्र सलामी मौके पर मौजूद मोकामा CRPF ग्रुप सेंटर से आए जवानों ने सशस्त्र सलामी दी। सलामी के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया गंगा तट ले जाया गया। घटना के संबंध में स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों के अनुसार शिव कुमार उर्फ पंचम कुमार चंडीगढ़ के होलोमजरा CRPF कैंप में तैनात थे। आत्महत्या का दावा, परिजनों का इंकार 3 फरवरी को सूचना दी गई कि दिन में करीब 10 बजे उन्हें गोली लग गई, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि उन्होंने अपने कमरे में ही साथी जवान के हथियार से गले में गोली मार कर आत्महत्या कर ली है, लेकिन परिजनों का कहना है कि वह हवलदार थे और उनके पास गन अलॉट नहीं था तो आखिर आत्महत्या कैसे किया। फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े