सिटी रिपोर्टर|बेतिया केंद्र सरकार के बजट के खिलाफ बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रम संगठनों ने में प्रदर्शन किया। राजड्योढी से रैली निकालकर जिला समाहरणालय पहुंचे। जहां प्रदर्शन बजट की प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस बजट में किसानों के फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय नहीं किया गया। खाद और उर्वरक पर सब्सिडी भी नहीं दी गई। उल्टे फूड संस्करण के नाम पर कृषि उत्पादों पर कॉरपोरेट का अधिकार देने की कोशिश की गई है। मजदूरों के लिए भी कोई लाभ नहीं दिया गया। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और स्कीम वर्कर्स को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। काम के घंटे बढ़ाकर मजदूरों के शोषण का नया तरीका अपनाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि 50 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया गया है। इसमें 16 लाख करोड़ का घाटा है। इतनी बड़ी राशि के घाटे के बावजूद मजदूरों को कोई राहत नहीं दी गई। उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। सभा को एटक नेता ओम प्रकाश क्रांति, सीटू नेता शंकर राव, किसान नेता चांदसी यादव और राधामोहन यादव आदि ने संबोधित किया।
![](https://drishyamindia.com/wp-content/uploads/2025/02/1003209256_1738776731-iH6GQt-300x300.png)