नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली विधानसभा चुनाव की रही, नतीजों से 3 दिन पहले एग्जिट पोल्स ने अपने-अपने अनुमान जारी किए। एक खबर सोने की कीमतों से जुड़ी रही। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. दिल्ली चुनाव को लेकर 11 एग्जिट पोल्स: 9 में BJP की सरकार, 2 में AAP की सरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे, इससे पहले 11 एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी किए। 9 एग्जिट पोल्स ने BJP, जबकि 2 ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान जताया है। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, BJP को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी संभव: अगर BJP को बहुमत मिलता है तो वो 27 साल बाद सत्ता में लौटेगी। इससे पहले 1993 में भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे। मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज। तीनों नेताओं के बेटे-बेटी दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं। खुराना के बेटे हरीश खुराना मोतीनगर से, साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से सांसद हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. दिल्ली में 57.85% वोटिंग, नार्थ-ईस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 63.83%, साउथ-ईस्ट में सबसे कम 53.77% मतदान दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 57.85% वोटिंग हुई। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 63.83%, जबकि साउथ-ईस्ट में सबसे कम 53.77% मतदान हुआ। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है। इसके अलावा दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी हुए। यूपी की मिल्कीपुर लोकसभा सीट पर 65% और तमिलनाडु की इरोड ईस्ट सीट पर 64.02% वोटिंग हुई। पिछले 3 चुनावों के मुकाबले कम वोटिंग: दिल्ली विधानसभा के पिछले 3 चुनावों के मुकाबले इस बार कम वोटिंग हुई है। साल 2013 में 65.63%, 2015 में 67.12% और 2020 में 62.59% वोटिंग हुई थी। तीनों बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। इस बार 57.85% वोटिंग हुई है। हालांकि, यह आंकड़ा फाइनल नहीं है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. महाकुंभ के 24वें दिन PM मोदी की संगम में डुबकी, मंत्रोच्चार के बीच स्नान किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ के 24वें दिन संगम में डुबकी लगाई। PM ने मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का पूजन भी किया। इस दौरान CM योगी भी साथ रहे। संगम स्नान के बाद मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा- महाकुंभ में आज पवित्र संगम में डुबकी लगाकर मैं भी करोड़ों लोगों की तरह धन्य हुआ। मां गंगा सभी को असीम शांति, बुद्धि, सौहार्द और अच्छा स्वास्थ्य दें। मोदी के कुंभ स्नान का स्मार्ट प्रोटोकॉल: मोदी गंगा पूजन के बाद सीधे बोट से अरैल घाट पहुंचे। वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनकी करीब 2 घंटे की विजिट और संगम स्नान के दौरान मुख्य मेला क्षेत्र में न तो ट्रैफिक बदलना पड़ा और न ही आम लोगों का स्नान रोकना पड़ा। 13 जनवरी से अब तक 38.97 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. 10 ग्राम सोना पहली बार ₹84 हजार पार, 36 दिन में दाम 8495 रुपए बढ़े
10 ग्राम सोने की कीमत 1,647 रुपए बढ़कर 84,657 रुपए हो गई है, ये ऑलटाइम हाई है। गोल्ड लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। 36 दिन में इसके दाम ₹8495 बढ़े हैं। इस साल 10 ग्राम सोने की कीमत 90 हजार रुपए तक जा सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है। रुपया ऑल टाइम लो पर: रुपया एक बार फिर अपने रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर आ गया है। 5 फरवरी को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 87.37 के स्तर पर पहुंच गया। रुपए में गिरावट से इंपोर्टेड चीजें महंगी होंगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. US ने 104 भारतीयों को जबरन भारत भेजा, इनमें पंजाब के 30, हरियाणा-गुजरात के 33-33 लोग अमेरिका ने नई इमिग्रेशन पॉलिसी के तहत 104 अवैध अप्रवासी भारतीयों को जबरन डिपोर्ट किया। अमेरिकी एयरफोर्स का C-17 ग्लोबमास्टर इन्हें लेकर अमृतसर पहुंचा। इनमें पंजाब के 30, हरियाणा-गुजरात के 33-33 लोग थे। पहले 205 भारतीयों के अमृतसर पहुंचने की बात कही जा रही थी। 15 लाख अवैध अप्रवासियों की लिस्ट तैयार: ट्रम्प सरकार ने 15 लाख अवैध अप्रवासियों की लिस्ट तैयार की है, जिसमें 18 हजार भारतीय हैं। प्यू रिसर्च सेंटर की 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, US में सबसे ज्यादा अवैध अप्रवासी मेक्सिको (41 लाख) के हैं। भारत के अवैध अप्रवासियों की संख्या 7.25 लाख हैं। भारत, इनकी पहचान करने और वापस लाने के लिए ट्रम्प प्रशासन के साथ काम कर रहा है। भारत नहीं चाहता कि अवैध नागरिकों के मुद्दे का H-1B और स्टूडेंट वीजा पर असर पड़े।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. वित्त मंत्रालय कर्मचारियों के AI टूल्स इस्तेमाल पर रोक, ChatGPT और डीपसीक नहीं चला पाएंगे
वित्त मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों पर ChatGPT और डीपसीक जैसे AI टूल्स के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। कर्मचारी ऑफिस के डिवाइस यानी मंत्रालय की ओर से दिए गए कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट में AI टूल्स नहीं चला पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया और इटली जैसे देश AI टूल्स बैन कर चुके हैं। अमेरिकी सीनेट में डीपसीक के इस्तेमाल पर रोक है। वजह- गोपनीय जानकारी लीक होने का खतरा: AI टूल्स के इस्तेमाल से गोपनीय सूचनाएं लीक होने का खतरा है। इस मामले पर अब तक वित्त मंत्रालय, ChatGPT की पेरेंट कंपनी ओपन AI या डीपसीक की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। बैन की खबर ऐसे समय सामने आई है जब ओपन AI के CEO सैम ऑल्टमैन भारत दौरे पर हैं। बीते दिन उन्होंने IT मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. ट्रम्प बोले- अमेरिका गाजा पर कब्जा करके री-डेवलप करेगा, इजराइली PM ने सपोर्ट किया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि गाजा में तबाही के कारण फिलिस्तीनियों के पास वहां से जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने सुझाव दिया कि जॉर्डन और मिस्र इन फिलिस्तीनियों को अपने यहां शरण दें। इसके बाद अमेरिका गाजा को अपने कब्जे में लेकर री-डेवलप करेगा। नेतन्याहू ने ट्रम्प के इस प्लान पर सहमति जताई और कहा कि यह प्लान इतिहास बदल सकता है। ट्रंप के प्लान पर दुनिया के बाकी देशों का रिएक्शन: सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने ट्रम्प ने कहा, ‘हम फिलिस्तीनियों को विस्थापित करने के किसी भी प्रयास को खारिज करते हैं।’ ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा, ‘गाजा के मुद्दे पर ट्रंप सही हैं।’ फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।’ वहीं फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कहा, ‘फिलिस्तीनी अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… कुंभ ब्रीफ: महाकुंभ में नॉर्थ ईस्ट कल्चर की खास झलक, आज क्लासिकल डांसर की परफॉर्मेंस महाकुंभ में हरियाणा सरकार के सीएम नायब सिंह सैनी अपने मंत्रिमंडल के साथ स्नान करेंगे। वहीं गंगा पंडाल में क्लासिकल डांसर प्रतिभा प्रहलाद परफॉर्म करेंगी। महाकुंभ में रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी यहां मिलेगी… अब खबर हटके… राष्ट्रपति भवन में पहली बार शादी होगी पहली बार दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में शादी का आयोजन होगा। CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता मंगेतर अविनाश कुमार से राष्ट्रपति भवन में 12 फरवरी को शादी करेंगी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली पूनम यहां PSO के पद पर तैनात हैं। अवनीश भी जम्मू-कश्मीर में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट हैं। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… वृष राशि के लोगों का रुका काम पूरा होगा। धनु राशि वालों की मुलाकात ऐसे लोगों से होगी जो तरक्की में मददगार होंगे। जानिए आज का राशिफल.. आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…