Drishyamindia

डीएम को मुखिया संघ ने किया सम्मानित

Advertisement

भास्कर न्यूज | नोखा नोखा प्रखंड में बुधवार के दिन डीएम उदिता सिंह के जनसमस्या में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष दयानन्द सिंह, चितरंजन तिवारी, दीनानाथ राय ने शेरशाह मकाबारा का तेलचित्र देकर सम्मानित किया गया। महिला जनप्रतिनिधि मुखिया दक्षिणी बराव पंचायत के अनिशा कुमारी ने शॉल देकर उन्हें सम्मानित किया। जबकि कई जनप्रतिनिधियों ने पुष्प के गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। जनकारी हो की नोखा प्रखंड में जिलाधिकारी उदिता सिंह ने लोगो की जनसमस्या सुनने बुधवार के दिन पहुंची थी। प्रखंड मुख्यालय पर हर विभाग का अलग अलग स्टॉल भी लगाए गए थे। सभी स्टॉल का निरीक्षण भी जिलाधिकारी द्वारा किया गया।कई दिशा निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।कौशल युवा प्रोग्राम के तहत 8 लोगो प्रमाण पत्र का सत्यापन भी किया गया।प्रखंड मुख्यालय पर लगे जनप्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम में बैठक का आयोजन कर उनकी समस्या भी सुनी गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े