Drishyamindia

जिस महिला की हत्या की FIR, वो भीख मांगती मिली:बोली- पति का भाभी से अफेयर, ससुराल नहीं जाऊंगी; 8 साल बेटा बोला- पापा पीटते थे

Advertisement

आरा में जिस महिला की हत्या की आशंका और शव गायब करने की FIR दो महीने पहले दर्ज कराई गई, वो महिला पटना जंक्शन पर भीख मांगती मिली। आरा पुलिस ने गायब महिला सोनम देवी (33) को पकड़ा तो उसने बताया कि ‘वो पति की पिटाई से तंग आकर घर से भाग गई थी। दो महीने से पटना जंक्शन पर भीख मांग कर गुजारा कर रही थी।’ दरअसल, महिला जब गायब हुई थी, तब उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। महिला के मायके वाले फोन करते थे तो मोबाइल बंद बताता था। इसके बाद 11 दिसंबर 2024 को पीड़ित महिला सोनम देवी की मां शांति देवी ने कृष्णागढ़ थाना में FIR दर्ज कराई थी, जिसमें दामाद पर हत्या का आरोप लगाया था। सोमवार को सोनम के भाई ने फोन किया तो मोबाइल की घंटी बजी। सोनम के भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मोबाइल लोकेशन के जरिए पटना जंक्शन से महिला को बरामद किया। सोने की चेन और गोल्ड नहीं देने से बेटी को परेशान करता था दामाद शांति देवी ने बताया कि ‘शादी के कुछ समय बाद ही लखन गोंड के परिवार वालों की ओर से दहेज की मांग करने लगा। सोने की चेन और भैंस नहीं देने की वजह से परेशान किया जाने लगा। सोनम के साथ ससुराल वाले मारपीट करने लगे। यह मामला कोर्ट तक भी पहुंचा, जिसके बाद ससुराल वालों से सुलह हुआ। इस दौरान सोनम के ससुराल वालों ने ठीक से रखने और मारपीट नहीं करने की बात की थी। इसके बाद कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन बाद में लखन गोंड और उसका परिवार सोनम को फिर से प्रताड़ित करने लगा। सोनम की मां ने पुलिस को दिए आदेवन में बताया था कि 7 दिसंबर 2024 को दामाद ने कॉल करके बताया कि आपकी बेटी घर छोड़कर भाग गई है। इसके बाद शांति देवी का परिवार सोनम के ससुराल पहुंचा और खोजबीन की। लेकिन सोनम नहीं मिली। फिर शांति देवी ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सोनम बोली- मेरे पति का भाभी से अफेयर, इसलिए मारता-पिटता था सोनम ने बताया कि ‘2013 में शादी हुई थी। शादी के बाद जब ससुराल गई तो मेरे साथ मारपीट होती थी। पति और गोतनी ने मेरा जेवर भी छीन लिया था और उसे बेच दिया। मेरे जेठ भी इसमें शामिल थे। मैं बार-बार भागकर अपने मायके आ जाती थी। मेरे मायके वाले समझा-बुझाकर ससुराल पहुंचा देते थे। ससुराल पक्ष के लोग 10 दिन ठीक रहते थे, फिर दोबारा मारपीट करने लगते थे। महिला ने अपने पति लखन पर आरोप लगाया कि उसका अफेयर भाभी के साथ है। इसको लेकर वो मारपीट करता था। शादी के बाद से ही उसने मुझे कभी पत्नी का सम्मान नहीं दिया।’ सोनम ने बताया कि ‘पटना में भीख मांग कर खाती थी। स्टेशन पर रहती थी। मेरे मोबाइल का बैट्री खत्म हो गया था। सोमवार को अचानक अपना मोबाइल ऑन करने की कोशिश की, तो मोबाइल ऑन हो गया। मैं कभी घर या ससुराल नहीं आना चाहती थी। लेकिन पुलिस मेरे पास पहुंची और आरा ले आई।’ सोनम का भाई बोला- देखते हैं आगे क्या करना है मेरी बहन पटना जंक्शन से बरामद हुई। वहां भीख मांगकर खाती थी। पहले मोबाइल बंद था, लेकिन जब इसका मोबाइल ऑन हुआ, तो हम लोगों को इसकी जानकारी मिली। जब से गायब हुई थी, तब से हम लोग फोन करते थे, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं होता था। एक दिन कॉल लगा तो हम लोगों ने थाने को इन्फॉर्म कियाए। वहीं, पुलिस ने सोनम के बरामद होने के बाद कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करवाया है। ——————– ये भी पढ़ें… जिस पत्नी की हत्या में पति जेल गया,वो जिंदा मिली:शादी के 1 साल बाद गायब हुई; ब्रॉयफ्रेंड से दूसरी शादी की, एक बच्चा भी है नालंदा में जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल की सजा काट रहा था, वह 6 साल बाद जिंदा मिली है। इतना ही नहीं उसने पूर्णिया में दूसरी शादी कर ली है और उसे एक 5 साल का बच्चा भी है। वहीं, उसका पहला पति अब भी दहेज और हत्या का केस लड़ रहा है। मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र के चौरासी गांव का है। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े