Drishyamindia

छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार:घायल के बयान पर 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, घास लाने जा रही लड़कियों को बनाया था निशाना

Advertisement

भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों की पिटाई किए जाने के मामले में प्राथमिकी करा दी गई है। घायल सूरज पासवान के बयान पर हुई प्राथमिकी में 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीन आराेपियों भीम यादव, आशुतोष यादव और सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, अन्य की तलाश जारी है। पुलिस, हत्या के प्रयास, छेड़खानी और एससी-एसटी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। दरअसल, मंगलवार को छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट हुई थी। मारपीट में धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी श्रीकिशुन पासवान की पत्नी मानती देवी, बेटे इंदल कुमार, भतीजा विकास कुमार, सूरज पासवान, महेंद्र पासवान, भतीजी सोनी कुमारी, पुष्पा देवी और राजकुमारी देवी को चोटें आई थी। घास काटने के दौरान की छेड़खानी आरोप है कि खेत जाने के दौरान दुपट्टा छीन छेड़खानी किया गया। परिवार के लोग पूछताछ करने गए, तभी उनके बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद आरोपियों द्वारा सभी की पिटाई कर दी गई।इधर, पुष्पा देवी ने बताया कि उनकी गोतनी राजकुमारी देवी बधार में घास काटने गई थी। वहीं उनकी बेटी राजकुमारी बोझा उठाने जा रही थी। तभी गांव के दो लड़के नशे की हालत में वहां आए और पहले आपस मे कहासुनी की। इसके बाद उनके द्वारा उनकी गौतनी की बेटी राजकुमारी का दुपट्टा छीन लिया गया और उसके साथ छेड़खानी की। जब वह अपने घर पर गई और इस बात की जानकारी दी तो वे लोग उक्त लोगों के घर पर पूछताछ करने गए। इसके बाद उक्त लोगों ने अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर सभी लोगों की पिटाई कर दी गई, जिससे सभी जख्मी हो गए। वहीं इस मामले में धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी ने बताया कि आरोपियों के द्वारा लड़की से छेड़खानी की गई थी। जब उसके परिवार वाले उनके घर पूछताछ करने गए। तभी उनकी पिटाई कर दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े