प्रयागराज संगम में मंगलवार शाम को डूबे छात्र हर्ष चौरसिया (20) का शव 25 घंटे बाद बुधवार शाम बरामद किया गया। शव संगम से करीब 10 किमी दूर अरैल में सेल्फी पॉइंट के पास मिला। आज हर्ष का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। कीडगंज के रहने वाले हर्ष चौरसिया B.Com का छात्र था। उसके चचेरे भाई नितिन ने बताया- हर्ष 3 भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। हरनारायण ग्रुप ऑफ कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार शाम दोस्तों के साथ स्नान करने गया, तभी डूब गया था। तेज बहाव में अरैल तक बह गया
पुलिस के मुताबिक, जल पुलिस और NDRF ने मंगलवार रात 12 बजे तक रेस्क्यू चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह फिर से तलाश की गई। बुधवार शाम छह बजे के करीब शव अरैल के सेल्फी पॉइंट के पास बरामद किया गया। जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया- बहाव की चपेट में आकर छात्र अरैल तक चला गया। तैरना आता था, फिर भी जान चली गई
चचेरे भाई नितिन ने बताया- हर्ष NCC का कैडेट था। उसे तैरना आता था। कई बार तैरकर यमुना पार भी किया था। अफसोस कि वह खुद को बचा नहीं सका।
![](https://drishyamindia.com/wp-content/uploads/2025/02/cd3470ad-b991-4aab-9c20-6429ae048532_1738822361666-v0yVNf-300x300.jpeg)