नालंदा में सिगरेट पीने से मना करने पर बदमाश ने स्कूल छात्र को चाकू मार दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अस्थावां निवासी भासों पासवान का बेटा विकास कुमार (13) है। विकास की मां ने कहा कि बेटा अस्थावां मध्य विद्यावय में 8वीं कक्षा में पढ़ता है। बाहरी लड़के स्कूल कैंपस में आकर सिगरेट पी रहे थे। मेरे बेटे ने उन्हें कहा कि स्कूल की छात्राएं हैं, यहां सिगरेट नहीं पीजिए। इसी बात पर बदमाश ने विकास पर चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह से विकास पहले बार में बच गया, दूसरी बार के हमले में विकास के पेट में चाकू लग गई। जिसके बाद वो दौड़ते हुए घर आया और मामले की जानकारी दी। घटना अस्थावां प्रखंड के मध्य विद्यालय अस्थावां स्कूल का है। बाउंड्री टूटी होने के कारण असामाजिक तत्व कैंपस में घुस जाते विकास को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। मध्य विद्यालय अस्थावां स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार ने बताया कि स्कूल के पूरब तरफ की बाउंड्री टूटी हुई। जहां से एक लड़का स्कूल कैंपस में प्रवेश कर सिगरेट पी रहा था। जिसपर स्कूल के एक बच्चे ने मना किया तो उस पर चाकू से हमला कर वह फरार हो गया। कई बार स्कूल की बाउंड्री बनवाने के लिए स्थानीय प्रतिनिधि से लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। बावजूद कोई पहल आज तक नहीं की गई है। जिसके कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा स्कूल कैंपस में लगा रहता है। अस्थावां थानाध्यक्ष लालमुनि दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बदमाश की पहचान में पुलिस जुट गई है।