जहरीले गेहुंमन सांप को गले में लपेटकर घूम रहे एक युवक की मौत हो गई। सांप ने युवक को दो मिनट में चार से पांच बार काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि लड़के ने कुछ दिनों पहले एक धामन सांप को पकड़ा था और उसे गांव में लेकर घूम रहा था। उस दौरान भी सांप ने उसे काटा था, लेकिन धामन जहरीला नहीं होता है, जिसकी वजह से उसे कुछ नहीं हुआ। अब गुरुवार को उसने गेहुंमन सांप को कहीं से पकड़ लिया था। अब देखिए सांप को लेकर घूमने और युवक के तड़पने की तस्वीरें मृतक की पहचान 35 साल के इंदल यादव के रूप में हुई है, जो मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के सोहरौल गांव का रहने वाला था। आज सुबह उसने जैसे ही सांप को पकड़ा, सांप ने पहले उसके उंगली में काट लिया। सांप के काटने के बाद इंदल की उंगली से खून निकलने लगा। इसके बावजूद उसने सांप को नहीं छोड़ा और उसे गले में लपेटकर गांव में घूमने लगा। वो लोगों के दरवाजे पर जाता रहा और उनसे पैसे मांगता रहा। इस दौरान गांव के बच्चे भी उसके पीछे-पीछे घूम रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव में घूमने के दौरान उसने सांप को होठों चूमना शुरू किया। इसी दौरान करीब दो मिनट में सांप ने इंदल को चार से पांच बार काट लिया। इसके बावजूद इंदल ने सांप को नहीं काटा। फिर वो सांप को लेकर अपने घर आ गया। घर आने के बाद इंदल की तबीयत बिगड़ने लगी। वो घर के दरवाजे के बाहर सीढ़ी पर बैठ गया। करीब दस मिनट बाद वो तड़पने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोग उसकी मदद करने डर से उसके पास नहीं जा रहे थे, क्योंकि सांप अभी भी उसके गले में था। फिर इंदल ने सांप को एक डब्बे में बंद किया। फिर लोगों ने उसे उठाया और अस्पताल ले जाने लगे। बताया जा रहा है कि उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। माता-पिता की हो चुकी है मौत, घर में अकेले रहता था पंचायत समिति सदस्य सदरे आलम और पूर्व उप मुखिया विनोद यादव ने बताया कि अविवाहित इंदल यादव के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वो घर में अकेले रहता था और घूम-घूमकर छोटे-मोटे काम करता था।आज उसने एक सांप पकड़ा था, जिसने एक घंटे के उसे चार से पांच बार में उंगली, होंठ और अन्य हिस्सों पर काट लिया था।