Drishyamindia

पूर्णिया में अपराधी कोमल सिंह को लगी गोली:चचेरे दादा पर गोली चलाने का आरोप, हिरासत में लेकर पुलिस बदमाश का करा रही इलाज

Advertisement

जिले के रूपौली थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर जिले के कुख्यात अपराधी कोमल कुमार सिंह (28) को गोली लग गई। घटना झलारी गांव की है, जहां जमीन विवाद को लेकर उसके 58 वर्षीय चचेरे दादा मंटू सिंह उर्फ अनिल सिंह ने उस पर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की। इसमें से एक गोली कोमल सिंह की जांघ में जा लगी। घटना के बाद पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर इलाज के लिए GMCH पूर्णिया पहुंची। यहां घायल अवस्था में बदमाश का इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसकी जानकारी रूपौली थानाध्यक्ष ने दी। लंबे समय से फरार था कुख्यात बदमाश कोमल कुमार सिंह पर शहर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, एटीएम फ्रॉड, छिनतई समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार था, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गोलीबारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बदमाश को देखकर चौंक गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए जीएमसीएच, पूर्णिया भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है। जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी गोली लगने के बाद कोमल कुमार सिंह ने बताया कि उसके पिता जितेंद्र प्रसाद सिंह ने उसके चचेरे दादा मंटू सिंह को जमीन से जुड़े कुछ कागजात दिए थे। गुरुवार को वह इन्हीं कागजातों की मांग करने झलारी गांव पहुंचा था, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान मंटू सिंह ने पिस्टल निकालकर उस पर दो राउंड गोली चला दी। एक गोली उसके जींस को छूकर निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसकी जांघ में जा लगी। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार रूपौली थानाध्यक्ष पूजा कुमारी गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मंटू सिंह उर्फ अनिल सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े