Drishyamindia

नोएडा में दो बच्चों की मॉ से 1.26 करोड़ ठगे:मेट्रोमोनियल साइट पर स्कॉटलैंड से आरोपी ने की दोस्ती, ट्रीटमेंट, टिकट के नाम पर लिए पैसे

Advertisement

साइबर ठगों ने सेक्टर 119 स्थित अलडेको सोसायटी की विधवा व दो बच्चों की मां से 1.26 करोड़ रुपए ठग लिए। ठग ने खुद को विधुर बताते हुए शादी करने और जायदाद नाम करने के बहाने पीड़िता को ठगा। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
अलडेको की रुचिका कौर ने बताया कि जुलाई 2023 में मेट्रोमोनियल साइट के जरिए वह यूके स्कॉटलैंड के कृष्ण विराज के नाम एक व्यक्ति के संपर्क में आई। कृष्ण विराज की प्रोफाइल रुचिका कौर से मैच खाती थी। यानी रुचिका के दो बच्चे है और विराज के भी दो बच्चे है। वसीयत में हिस्सेदारी बताकर जीता विश्वास
सोशल मीडिया पर दोनों की बातचीत होती रही। इस दौरान विराज ने रुचिका के बच्चों को पिता बताते हुए और रिश्ता गहरा कर लिया। साथ में वसीयत में हिस्सेदारी और बैंक नॉमिनी बनाते हुए विश्वास जीत लिया। 2023 में ही उसने बताया कि वो अपने एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में कोलंबो श्रीलंका आया है। वहां उसके सारे दस्तावेज खो गए। उसने बताया कि वो यहां एंजियोप्लास्टी कराने आया था। उसने कहा कि जो भी खर्चा आएगा उसका डबल में दूंगा। एक बार मेरी हेल्प कर दो। बातों में आकर दिसंबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक 1.26 करोड़ रुपए मेडिसन से लेकर यूके वापस जाने तक की आर्थिक मदद की। दिसंबर 2024 में बताया कस्टम ने पकड़ा
उसने वायदा किया दिसंबर-2024 को अपने बच्चों के साथ भारत आएगा और हमसे मिलेगा।बातचीत का सिलसिला चलता रहा। एक दिन फिर फोन आया और बताया कि एयरपोर्ट में कस्टम अधिकारियों ने 20 लाख पाउंड कैश के साथ पकड़ लिया है। और पैसों की डिमांड की जा रही है। यदि पैसा नहीं दिया तो ये लोग मुझे मनि लॉर्डिंग केस में फंसा देंगे। उसने और पैसों की डिमांड की। बार बार पैसों की डिमांड करने पर ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने थाना सेक्टर-36 पुलिस से शिकायत की। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े