Drishyamindia

IPS लिपी सिंह सहित 8 अधिकारियों का प्रमोशन:वर्तमान जगह पर ही रहेंगे पदस्थापित, आईपीएस अमितेश कुमार, अशोक मिश्रा सहित कई नाम शामिल

Advertisement

बिहार में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा के आठ अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। सभी अधिकारी 2018 बैच के अधिकारी हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम आईपीएस लिपि सिंह का है। साथ ही अमितेश कुमार, अशोक मिश्रा, किरण कुमार, गोरख जाधव, शैशव यादव, विद्यासागर, राजेश कुमार और अनंत कुमार राय का नाम शामिल है। गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतन संरचना स्तर-12 में प्रमोशन मिला है और प्रोन्नति दी गई है। सभी को 78,800 से दो लाख 9200 का वेतनमान मिलेगा। प्रमोशन का यह लाभ एक जनवरी 2025 से लागू होगा। शुक्रवार को 2016 बैच के आईपीएस अधिकारियों के प्रोन्नति के आदेश के साथ यह भी लिखा गया है कि इन पदाधिकारियों के वर्तमान पदस्थापना प्रभावित नहीं होगा। मतलब, लिपि सिंह का इस बार भी कुछ नहीं होने वाला है। दरअसल, आईपीएस लिपि सिंह कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह की बेटी हैं। आरसीपी सिंह उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे। बाद में ये जदयू पार्टी से निकल कर अपनी पार्टी बना ली। फिलहाल लिपि सिंह अप्रैल 2023 से बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) की कमांडेंट बनकर डिहरी में पदस्थापित हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े