Drishyamindia

श्रीचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़ा जनसैलाब

Advertisement

सिटी रिपोर्टर|नुआंव मां कामाख्या शक्तिपीठ सातों अवंती पर बीते गुरुवार से चल रहे 9 दिवसीय श्रीचंडी महायज्ञ विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया। करीब 25000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।सुबह में यज्ञ की पूर्णाहुति के मौके पर मां के जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। बता दें कि काशी वाराणसी से आये आचार्य पंडित कमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में यज्ञ देवता के पूजन एवं अंतिम आहुति देने के बाद यज्ञ का समापन किया गया। यज्ञ के 25 साल पूर्व होने पर मंदिर के मठाधीश डाक्टर दिनेश उपाध्याय के साथ कमेटी के सदस्यों को ग्रामीणों ने किया सम्मानित।यज्ञ के सिल्वर जुबली के मौके पर ग्रामीणों ने यज्ञ के संचालनकर्ता एवं मंदिर के प्रमुख डाक्टर दिनेश उपाध्याय सहित कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पुरस्कृत किया। यज्ञ को सफल रूप से संपन्न कराने में संतोष सिंह, मुटुन सिंह, बजरंगी सिंह, प्रमोद सिंह नागेंद्र सिंह अभय उपाध्याय, झुरी सिंह सत्येंद्र सिंह सहित सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े