देवबंद उप कारागार में महाकुंभ के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन कारागार मुख्यालय के आदेश पर प्रयागराज त्रिवेणी संगम से लाए गए पवित्र जल से बंदियों ने स्नान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में संगम जल से विधिवत कलश पूजन और स्थापना की गई। इसके बाद बंदियों ने पवित्र स्नान किया। स्नान के दौरान सभी बंदियों ने एक महत्वपूर्ण शपथ ली। उन्होंने अपने जीवन से एक दुर्व्यसन को त्यागने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बंदियों को महाकुंभ स्नान के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर जेलर महेंद्र पाल, डिप्टी जेलर श्रीमती कल्पना राजकुमार और उप कारागार का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
Post Views: 8