सिवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ताहिरा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पटीदारों ने रामनाथ यादव की जमीन पर कब्जा कर खेत जोत लिया। विरोध करने पर उन्होंने रामनाथ यादव और उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में रामनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बीच-बचाव करने आई उनकी बहू को भी नहीं बख्शा गया। हमलावरों ने उनकी पत्नी पर भी वार किया, जिससे वह बिस्तर पर पड़ी हैं। पीड़ित रामनाथ यादव ने विमल चौधरी, सुरेंद्र और उनके परिवार पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग की है। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने कहा कि पीड़ित की शिकायत मिल गई है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 10