मुज़फ़्फ़रनगर में दो दिन की बारिश के बाद हवाओं ने तेजी पकड़ ली है। इस समय हवाएं 14 से 27 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही हैं। हवाओं के चलते मौसम में सुबह-शाम की ठंडक बरकरार है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद हवाओं के कारण तापमान 10 डिग्री सेल्सियस महसूस हो रहा है। शनिवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से थोड़ा कम है। विजिबिलिटी 8 किमी तक सीमित हल्की धुंध और धूल के कारण विजिबिलिटी केवल 8 किमी तक सीमित है, जिससे यातायात पर असर पड़ सकता है। हालांकि कल शुक्रवार को विजिबिलिटी महज़ 5 किमी की ही रह गई थी, लेकिन आज कुछ सुधार हुआ है। छाए रहेंगे बादल मौसम विभाग के अनुसार, आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बदलते मौसम में सुबह और शाम की ठंड बरकरार रहेगी। हालांकि, दोपहर के समय गर्मी का अहसास होगा, जिससे लोगों को ठंडक से राहत मिलेगी। अगले 3 दिन का अनुमानित तापमान रविवार: न्यूनतम 11 डिग्री, अधिकतम 24 डिग्री सोमवार: न्यूनतम 12 डिग्री, अधिकतम 26 डिग्री मंगलवार: न्यूनतम 13 डिग्री, अधिकतम 27 डिग्री
