मेरठ में 168 साल पुरानी मस्जिद को रात में बुलडोजर से ढहा दिया गया। पहले दिनभर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हथौड़े से गिराया। जब अधिकांश हिस्सा गिराने से रह गया तब प्रशासन ने रात डेढ़ बजे बुलडोजर से मस्जिद को ढहा दिया। रातोरात सारा मलबा हटा दिया गया। सुबह ऐसा लग रहा था कि पहले यहां कोई धार्मिक स्थल था ही नहीं। दर असल यह मस्जिद रैपिड,मैट्रो के कॉरिडोर के बीच में आ रही थी। इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) काम नहीं कर पा रही थी। गुरुवार को प्रशासन ने मस्जिद की कमेटी के सदस्यों और आसपास के लोगों के साथ बैठक की। उनको मस्जिद हटाने के लिए तैयार किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह मुस्लिम पक्ष ने खुद हथौड़े से मस्जिद तोड़ना शुरू कर किया। रात में करीब डेढ़ बजे के बाद मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया। पहले 3 तस्वीरें देखिए… एनसीआरटीसी के अफसर लगातार कर रहे थे मांग
एनसीआरटीसी अधिकारी लगातार मस्जिद हटाने की मांग कर रहे थे। गुरुवार रात एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मस्जिद के इमाम को बुलाकर मस्जिद को सहमति से हटाने के लिए कहा। मस्जिद के जिम्मेदारों को भी बुलाकर समझाया गया। आपसी सहमति बनने के बाद मस्जिद का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। मस्जिद के बदले हमें मस्जिद दी जाए
हाजी स्वाले हीन ने बताया- मस्जिद के मुतव्विल के पास नोटिस आया है। उनकी तबीयत भी खराब हो रही है। एसपी सिटी साहब कल आए थे। उन्होंने कहा- हमारे पास ऑर्डर आया है। आप लोग मस्जिद हटा लीजिए या फिर बुलडोजर से हटा दिया जाएगा। हम लोग अपने से हटा रहे हैं। हमारे पास तो 1857 के पेपर हैं। हम तो प्रशासन से चाहते हैं कि मस्जिद के बदले हमें मस्जिद दे दी जाए या मस्जिद के बदले जगह दे दी जाए। आज जुमे की नमाज यहां नहीं हो रही है। ………………….. ये खबर भी पढ़िए… गोरखपुर में मस्जिद को 15 दिन में गिराने के आदेश: GDA ने जारी किया नोटिस, लिखा- खुद हटा लें नहीं तो एक्शन लेंगे गोरखपुर के घोष कंपनी चौराहे के पास बनी मस्जिद को 15 दिन में गिरा दिया जाएगा। यह आदेश गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने दिया है। GDA ने इसे अवैध निर्माण बताया है। मस्जिद कमेटी से 15 में खुद तुड़वा लेने की बात कही है। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। पढ़िए पूरी खबर
