Drishyamindia

ललितपुर में झांसी-बीना खंड में MSDAC की स्थापना:ट्रेन पहचान में होगी आसानी, ट्रैक की निगरानी और रखरखाव में भी होगा सुधार

झांसी मंडल के झांसी-बीना खंड में एक महत्वपूर्ण तकनीकी उन्नयन किया गया है। ललितपुर जिले के जखौरा स्टेशन पर शनिवार को दोहरी डिटेक्शन के लिए MSDAC (मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर) की सफल स्थापना की गई। रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में यह कार्य संपन्न हुआ। स्टेशन के अप दिशा कॉमन लूप, डाउन दिशा लूप, लूप लाइन साइडिंग और रस्टी रेल ट्रैक पर यह सिस्टम लगाया गया है। MSDAC एक आधुनिक तकनीक है जो ट्रेन की सटीक पहचान सुनिश्चित करती है। यह रेल परिचालन में होने वाली संभावित त्रुटियों को कम करती है। इस सिस्टम से ट्रैक की निगरानी और रखरखाव में भी सुधार होगा। इस महत्वपूर्ण कार्य में वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर विष्णु गुप्ता का योगदान रहा। साथ ही सहायक मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर मनोज कुमार और मुख्य टेलीकॉम निरीक्षक अजय कुमार ने भी अपना सहयोग दिया। सिग्नल विभाग के अन्य पर्यवेक्षक और कर्मचारियों ने भी इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। झांसी मंडल रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रशासन आधारभूत अवसंरचनाओं के उच्चीकरण और यात्री सुविधाओं में लगातार सुधार कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े