Drishyamindia

भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव की शुरूआत:पीलीभीत में दिखा दोनों देशों की कला और संस्कृति का अनूठा संगम

पीलीभीत के गांधी प्रेक्षागृह परिसर में संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी के.के.सिंह और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह महोत्सव दोनों देशों की सभ्यता और संस्कृति का संगम है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी के संबंधों को और मजबूत करेंगे। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहायक निदेशक डॉ. राजेश अहिरवार ने बताया कि नेपाल सीमा से लगे आठ जिलों में यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन 23 फरवरी को पीलीभीत में होगा। महोत्सव में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें भारत-नेपाल सांस्कृतिक मैत्री यात्रा, लोक नृत्य, व्यंजन और हस्तशिल्प प्रदर्शनी, फ्यूजन बैंड शो और फोटोग्राफी प्रतियोगिता शामिल हैं। साथ ही नृत्य नाटिका रघुनंदन और समुद्रमंथनम् का मंचन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में हिमानी कपूर की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नेपाल से आए कलाकारों ने नेपाली नृत्य मगर सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा बधाई नृत्य, राजस्थानी लोक नृत्य और ब्रजरास की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। 5 तस्वीरों में देखें महोत्सव की झलक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े