Drishyamindia

आज 12 Km की गति से तेज हवाएं:NCR में बारिश के बाद गिरा पारा, AQI 100 से नीचे पहुंचा

NCR में हुई बारिश के बाद आज फिर से तेज हवा चलेगी। जिससे मौसम सर्द बना रहेगा। रात में भी तेज हवाओं ने सर्दी में इजाफा किया। वहीं बारिश से तापमान में गिरावट आई है। गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और नोएडा में ओलावृष्टि के बाद सर्द हवाएं चलीं। आज रविवार को मौसम हल्का साफ रहने का अनुमान है। दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहेंगे। दिन व रात का तापमान गिरा गुरुवार रात में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पूरे NCR में बारिश से मौसम बदल गया। जहां ओले भी गिरे। शहर के अलावा देहात क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई। बारिश के दौरान रात में 22 किमी की गति से तेज हवाएं चली। शुक्रवार को भी मौसम सर्द रहा। शनिवार को कभी बादल तो कभी धूप रही। बारिश से दिन व रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही है। सुबह के समय तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज हवा की गति सामान्य से तीन गुना तेज 12 किमी प्रति घंटा से चल रही है। बारिश से फसलों को भी नुकसान हुआ है। AQI NCR में 100 से नीचे पहुंचा दिल्ली व NCR में AQI में बारिश के बाद हवा साफ हुई है। जहां एक्यूआई में कमी आई है, बारिश से हवा की गुणवत्ता साफ हुई है। एनसीआर में NCR में AQI 100 के नीचे आ पहुंचा है। ग्रीन जोन में हवा की गुणवत्ता पहुंचने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। NCR में रात का AQI

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े