Drishyamindia

केसरिया महोत्सव का समापन, स्थानीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति:सूफी गायन-कत्थक नृत्य से बांधा समां, गायकी से श्रोताओं का जीता दिल

मोतिहारी में आयोजित केसरिया महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गायक मुकेश द्विवेदी की सुरीली आवाज से हुई। जिले के उभरते सूफी गायक अभिनव आकर्ष ने अपनी मधुर गायकी से श्रोताओं का दिल जीत लिया। केसरिया की प्रतिभाशाली कत्थक नृत्यांगना प्रिया प्रकाश ने ‘नमामि नमामि शिव चरणम वंदनम’ गीत पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। बनारस से कत्थक की शिक्षा ले रहीं प्रिया, दीनानाथ पाठक की बेटी हैं। वह पहले भी वैशाली और केसरिया महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। कलाकारों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित विधायक शालिनी मिश्रा और एसडीओ शिवानी शुभम ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि केसरिया महोत्सव इस क्षेत्र के विकास का प्रतीक है। पिछले साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैफेटेरिया प्रांगण में 20 करोड़ रुपए की लागत से एक भवन का शिलान्यास किया था। विधायक ने बताया कि जिले के सबसे बड़े झील स्रोत को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जल्द ही यह झील बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े