Drishyamindia

अंबेडकरनगर में विकास-विरासत महोत्सव का आगाज:भोजपुरी गायक अक्षरा सिंह, शबाब साबरी के गानों पर झूमे लोग, महिला पहलवान को मिली ई-स्कूटी

अंबेडकरनगर जिले के 29 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन ने राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर में तीन दिवसीय विकास एवं विरासत महोत्सव का आयोजन किया है। शनिवार की देर शाम मंडल आयुक्त अयोध्या मंडल गौरव दयाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एमएलसी डॉक्टर हरिओम पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर, फीता काटकर और गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर किया गया। पहले दिन के नाईट शो में भोजपुरी गायक अक्षरा सिंह और बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने अपनी प्रस्तुति दी। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। समारोह में जनपद की खेल प्रतिभा आयशा को सम्मानित किया गया। आयशा ने 72 किलो कुश्ती भार वर्ग में प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है। ग्राम पक्खनपुर विछैला की रहने वाली आयशा को उनकी उपलब्धि के लिए ई-स्कूटी प्रदान की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े