Drishyamindia

रविवार को अयोध्या भक्तों की भीड़ से हाऊसफुल:8 से 10 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे अयोध्या धाम, 4 लाख को मिल पा रहा रामलला का दर्शन

वीकेंड पर अयोध्या श्रद्धालुओं से फुल है।सरयू स्नानघाटों से लेकर रामलला के दरबार तक हर ओर भक्तों का रेला है।भक्तों की इस भीड़ को राम मंदिर ट्रस्ट से लेकर प्रशासन तक अपनी क्षमता से ज्यादा मान रहा है।हाल यह है कि रोज 8 से 10 लाख भक्त अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं। गुरुवार को 3 लाख 72 हजार और शुक्रवार को 3 लाख 86 हजार श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया।शनिवार को लगभग 4 लाख भक्त रामलला के दरबार में पहुंचे।आज भी 4 लाख भक्तों के रामलला के दर्शन के आसार है।इसी तरह की भीड़ हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए भी है।सरयू स्नान और नागेश्व रनाथ के अभिषेक के लिए भी श्रद्धालुओं का हुजूम देखा जा रहा है। इसमें 4 लाख को रामलला का दर्शन कर पा रहे हैं।5 से 10 किलोमीटर की पद यात्रा और दो किलोमीटर की लंबी लाईन में लगने के बाद भी अयोध्या पहुंचने वाले आधे भक्तों को ही रामलला का दर्शन हो पा रहा है। दूसरी ओर भक्तों की लगातार एक माह से चल रही इस भीड़ से अयोध्या वासी परेशान हैं।महापौर महंत गिरीशपति तिवारी के अनुसार भक्तों का यह रेला अभूतपूर्व है।इससे अयोध्या के लोगों को कष्ट हो रहा है।अयोध्या में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व आगमन को देखते हुए अयोध्या नगर वासियों को जो भी आवागमन से संबंधित समस्या हो रही है उसी संदर्भ में रविवार को एक महत्वपूर्ण वार्ता अयोध्या जिला प्रशासन के साथ प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि आप सब के क्या सुझाव है जिससे आपके दैनिक जीवन मे आ रही कठिनाइयों को दूर किया जा सके कृपया कम से कम शब्दों में अपने सुझाव हमें हमारे सोशल मीडिया पर मैसेज के माध्यम से सूचित कराए। जिससे आपकी बातों को और प्रभावी ढंग से रख कर आपकी समस्या का समाधान करा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े