Drishyamindia

रहरा थानाध्यक्ष की गाड़ी पिकअप से टकराई:आवारा पशु को बचाने में हादसा, थानाध्यक्ष के माथे पर चोट आई

रजबपुर में एक मुल्जिम को अदालत में पेश करने के बाद वापस लौट रहीं रहरा थानाध्यक्ष अलका चौधरी दुर्घटना का शिकार हो गईं। अतरासी-हसनपुर मार्ग पर यह हादसा हुआ। घटना उस समय हुई जब उनकी गाड़ी के आगे चल रहे पिकअप वाहन ने सड़क पर अचानक आए गोवंश को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रही थानाध्यक्ष की सरकारी कार के चालक मनोज कुमार ने गाड़ी को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन कार पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में थानाध्यक्ष के माथे पर चोट आई। उन्हें तत्काल हसनपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही रजबपुर और हसनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार को रजबपुर थाने में खड़ा करा दिया गया है।सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि थानाध्यक्ष की हालत अब स्थिर है। उनका उपचार जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े