Drishyamindia

यूपी डिप्लोमा इंजीनियर संघ में नई नियुक्तियां:देवरिया में अनूप पांडेय बने जिलाध्यक्ष, चंद्रपाल गुप्ता को सचिव की जिम्मेदारी

विकास भवन के सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का जनपदीय अधिवेशन आयोजित किया गया। प्रांत संगठन के निर्देश पर हुए इस अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। अधिवेशन में प्रांत के संगठन सचिव इंजीनियर यशवंत गौतम, मंडल अध्यक्ष इंजीनियर सुशील कुमार गुप्ता और मंडल सचिव इंजीनियर देवेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से इंजीनियर अनूप कुमार पांडेय को जनपद अध्यक्ष चुना गया। इंजीनियर चंद्रपाल गुप्ता को जनपद सचिव बनाया गया। इंजीनियर अखंड प्रताप सिंह को जनपद उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इंजीनियर विनोद कुमार मणि वित्त सचिव और इंजीनियर ब्रदी कुमार को जनपद संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। निवर्तमान जनपद अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान सचिव इंजीनियर मनीष कुमार ने किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े