Drishyamindia

फतेहपुर में स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान:संत निरंकारी मिशन ने भृगु धाम भिटौरा घाट पर चलाया सफाई अभियान

फतेहपुर में संत निरंकारी मिशन ने स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना के तीसरे चरण की शुरुआत की। भिटौरा स्थित पक्का घाट पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता रमित के मार्गदर्शन में सेवादारों ने स्वच्छता अभियान चलाया। नमामि गंगे के जिला परियोजक शैलेंद्र शरण सिम्पल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि गंगा का जल तभी स्वच्छ रहेगा जब लोग घाट के आसपास गंदगी नहीं फैलाएंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। सेवा दल शिक्षक सुरेश चंद्र ने बताया कि मिशन ने बाबा हरदेव सिंह महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर 2023 में संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत शुरू किया। इस परियोजना का उद्देश्य जल स्रोतों की सफाई के साथ जल संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के इस अभियान ने पहले दो चरणों में बड़ी सफलता हासिल की। इसी प्रेरणा से तीसरे चरण को और व्यापक बनाया गया है। कार्यक्रम में अशोक कुमार शुक्ला, राम भवन, नीरज श्रीवास्तव समेत कई सेवादार भाई-बहन मौजूद रहे। सारा देवी, अंशू, सुशीला, प्रीती सहित बड़ी संख्या में महिला सेवादार भी शामिल हुईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े