Drishyamindia

कचरे से बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी:पहली बार बेस्ट-टू-वेंडर थीम पर फ्लावर शो, डीएम ने कहा- लोगों को प्रकृति से जोड़ना है

गोंडा में स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए राजा देवी बक्श सिंह जलाशय पर पहली बार बेस्ट टू वेंडर थीम पर भव्य फ्लावर शो का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में नगर पालिका, वन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, एनआरएलएम, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आबकारी विभाग ने हिस्सा लिया। नगर पालिका परिषद ने कबाड़ से कलात्मक प्रदर्शनी लगाई। वन विभाग ने ‘मेरी गोंडा मेरी शान’ थीम पर प्रदर्शनी प्रस्तुत की। आबकारी विभाग ने कचरे से बनाई गई कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। स्वास्थ्य विभाग और जिला उद्यान विभाग ने कबाड़ के गमलों में सजे फूलों की प्रदर्शनी लगाई। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को प्रकृति से जोड़ना है। उन्होंने किचन गार्डन में फूल-पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम स्थल पर नगर पालिका ने चूने का छिड़काव किया। जल निगम ने पेयजल की व्यवस्था की। पर्यटन सूचना अधिकारी ने समय से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। दरअसल इस कार्यक्रम में कई अन्य विभाग के लोग भी शामिल हुए जिनके द्वारा अलग-अलग तरीके से स्वच्छता को लेकर कि संदेश दिया गया है। इस भव्य फ्लावर शो को देखने के लिए आसपास के लोग ही नहीं बल्कि जिले के कोने-कोने से लोग भी आए हुए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े