Drishyamindia

कुआनो नदी की सफाई के लिए चला अभियान:’स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ अभियान का मुख्य संदेश, लोगों ने लिया हिस्सा

बस्ती में संत निरंकारी मिशन ने अमहट घाट स्थित कुआनो नदी पर प्रोजेक्ट अमृत के तहत सफाई अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य संदेश ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ रहा। मिशन के प्रमुख लालमन चौधरी ने बताया कि यह सफाई अभियान सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संभव हुआ। इसमें मिशन के कई भाई-बहनों ने सक्रिय योगदान दिया। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन सामाजिक सेवा के लिए विश्व भर में जाना जाता है। कार्यक्रम में मिशन के क्षेत्रीय संचालक राजमन और आज्ञाराम चौहान मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. नवीन सिंह, दयाराम आर्य, त्रिपुरारी पांडेय और महिला संचालिका केतकी समेत कई सेवादल के सदस्य शामिल हुए। महिला सदस्यों में शन्नो, रेशमा, उषा पांडेय, कंचन, सीमा, कमला और ज्योति पांडेय ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े