Drishyamindia

झांसी में लापता युवक की लाश नहर में मिली:घर से खेत पर गया था, ग्रामीणों ने लाश देख परिजनों को बुलाया

झांसी में लापता युवक की लाश नहर (बंबा) में मिली है। वह घर से खेत पर गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। करीब 30 घंटे बाद ग्रामीणों ने बंबा में लाश देखकर घरवालों को सूचना दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला समथर थाना क्षेत्र के बुढ़ेरी खुर्द गांव का है। परिजन कर रहे थे तलाश मृतक का नाम अवध किशोर (28) पुत्र विजयसिंह पाल था। वह समथर के बुढ़ेरी खुर्द गांव का रहने वाला था। मृतक के चचेरे भाई अवधेश पाल ने बताया कि अवध किशोर खेती किसानी करता था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह खेत पर गया था। इसके बाद लौटकर घर नहीं आया। तब उसकी तलाश शुरू की। खेत, आसपास के एरिया और रिश्तेदारी में ढूंढ़ा। मगर अवध किशोर का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीण अवारा पशुओं को खेत से भगा रहे थे। तब उनको बंबा में एक शव नजर आया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। बंबा से शव निकाला तो अवध किशोर का था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजन बोले- मिर्गी आती थी चचेरे भाई ने आगे बताया कि बंबा में करीब तीन फीट पानी था। अवध किशोर को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका है कि मिर्गी आने पर अवध किशोर बंबा में गिर गए और उनकी मौत हो गई। आज पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अवध किशोर की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। उसकी 6 साल की बेटी और 3 साल का एक बेटा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े