अंबेडकरनगर में जिले के 29वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय विकास एवं विरासत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी। महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 9 बजे से डॉग शो के साथ हुई। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चला। दोपहर में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शाम 7 बजे से प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका ममता शर्मा का कार्यक्रम होगा। इसके बाद देश के जाने-माने कवि अनामिका अंबर, शंभू शिखर और सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य कवियों का कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिले की जनता से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हों और इसका आनंद लें।
Post Views: 3