Drishyamindia

महाकुंभ में व्यवस्था पर अखिलेश का बीजेपी पर हमला:कहा- पत्रकार स्वतंत्र नहीं रहे, सच दिखाने पर दबाई जा रही आवाज

कानपुर देहात के औडेरी गांव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर सरकार की आलोचना की। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने महाकुंभ में लोगों को बुलाया। आम जनता भी कुंभ स्नान के लिए पहुंची। लेकिन उचित व्यवस्था नहीं की गई। सभी लोग परेशान हैं। चाहे वह आम आदमी हो या फिर आमंत्रित किए गए लोग। अखिलेश यादव ने मीडिया की स्वतंत्रता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पत्रकार अब स्वतंत्र नहीं रहे। सच दिखाने पर उनकी आवाज दबाई जा रही है। किसी को नहीं पता कि कब कहां से दबाव आ जाएगा। उन्होंने कहा कि जो सच दिखाएगा और लिखेगा, वही लोकतंत्र को बचाएगा। अखिलेश ने सरकार के वादों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ। सरकार ट्रिलियन की बात करती थी, लेकिन अब मिलियन तक सीमित हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने अन्याय और भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। सपा अध्यक्ष ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को इतनी बड़ी हार मिलेगी, जिसकी उन्हें कल्पना भी नहीं होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े