Drishyamindia

25 साल बाद प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव:सुल्तानपुर में दिनेश बने जिलाध्यक्ष, राम आशीष मंत्री; 618 में से 612 डेलिगेट्स ने किया मतदान

सुल्तानपुर में 25 साल के लंबे अंतराल के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ। 23 फरवरी को हुए चुनाव में दिनेश उपाध्याय जिलाध्यक्ष और राम आशीष मौर्य जिला मंत्री चुने गए। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक चला। चुनाव अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए। जिलाध्यक्ष पद पर दिनेश उपाध्याय ने 382 वोट हासिल कर रणबीर सिंह को 155 मतों से हराया। जिला मंत्री पद पर राम आशीष मौर्य ने 377 वोट पाकर वैभव भटनागर को 142 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव में कुल 618 डेलिगेट्स में से 612 ने मतदान किया। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत लगभग 7000 शिक्षकों में से 6180 शिक्षकों ने संघ की सदस्यता ली। प्राथमिक शिक्षक संघ का पिछला चुनाव 1998 में हुआ था। इसके बाद 7 बार निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई गई। चुनाव अध्यापक भवन में दो बूथों पर हुआ। प्रांतीय मंत्री अमित सिंह पर्यवेक्षक रहे। निर्वाचन अधिकारी विनय तिवारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय सिंह की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। वर्तमान जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय, जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मांडलिक मंत्री शमीम अहमद, प्रांतीय उपाध्यक्ष मालती सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, राजीव मिश्र, राधेश्याम मौर्य, परमेंद्र सिंह, चंद्रपाल राजभर, विनय प्रजापति, अखिलेश मिश्र एवं हजारों समर्थकों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े