मेरठ में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में टीम इंडिया की जीत का जश्न जोरदार रहा। दुबई में खेले गए इस मैच को मेरठवासियों ने कई जगहों पर बड़ी स्क्रीन पर देखा। भारत की जीत के बाद बेगमपुल चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यहां जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। उत्साहित युवाओं ने हवा में नोट भी उड़ाए। वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे। शहर के बड़े होटलों में भी लोगों ने संडे नाइट को मैच देखकर जश्न मनाया। क्रिकेट अकादमी के बच्चों ने भी सामूहिक रूप से मैच का आनंद लिया। बेगमपुल पर जश्न के दौरान कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही व्यवस्था संभाल ली और लोगों को सड़क की दूसरी तरफ कर दिया। मुख्तयारे सिंह बालूशाही वालों ने बांटी मिठाई मवाना में सुभाष बाजार में मशहूर मुख्तयारे सिंह बालूशाही वालों ने इंडिया कि जीत का जशन मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जशन बनाते हुए। और मिष्ठान का वितरण किया गया और धूमधाम से बम पटाखे के साथ ढोल नगाड़े बजाते हुए। इंडिया को जीत की बहुत बधाइयां दी गई। इस दौरान संयोग मनीष गोला, राजीव कुमार रस्तोगी, नितिन रस्तोगी, नितिन रस्तोगी, प्रखर शमॉ, अनमोल रस्तोगी, ममतेस , इंद्रपाल, आदि मौजूद रहे। बेगमपुल, आबूलेन पर खूब लगे जयकारे युवा नेता निपुल चंदेल ने बताया कि भारत-पाकिस्तान का मैच दोनों देशों की साख का सवाल होता है। उन्हें भारतीय टीम पर पूरा भरोसा था। इसलिए उन्होंने सुबह से ही ढोल-नगाड़े की व्यवस्था कर रखी थी। जीत के बाद वे अपने साथियों के साथ बेगमपुल पहुंचे और जश्न में शामिल हुए। यह जीत न सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। जश्न के दौरान लोगों ने देशभक्ति गीत गाए और एकता व सौहार्द की भावना का प्रदर्शन किया। हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने भी भारत की जीत पर जश्न मनाया। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर डांस किया। पटाखे भी जलाए। जश्न की ये तस्वीरें देखिए..
