Drishyamindia

नशे में धुत युवक ने चाय विक्रेता से की छेड़छाड़:पैसे मांगने पर महिला को दी गालियां, भागते वक्त ई-रिक्शा पलटने से घायल

महोबा के कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित पुलिस लाइन तिराहे पर एक शराबी युवक ने चाय विक्रेता महिला से छेड़छाड़ की। कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली महिला अपने पति के साथ चाय की दुकान चलाती हैं। मिरतला गांव का 28 वर्षीय भरत नशे में दुकान पर पहुंचा। उसने चाय और सिगरेट का सेवन किया। महिला ने जब पैसे मांगे तो आरोपी भड़क गया। वह महिला से अभद्रता करने लगा। गालियां भी दीं। आसपास मौजूद लोगों ने विरोध किया तो उनसे भी मारपीट करने लगा। पीड़िता ने वूमेन हेल्पलाइन 1090 पर फोन कर मदद मांगी। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी ई-रिक्शा लेकर भागने लगा। बड़ी चंद्रिका गेट के पास तेज रफ्तार के कारण ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े