Drishyamindia

ब्रह्माकुमारी का त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव:बेगूसराय के जीडी कॉलेज में होगा अद्भुत आयोजन, पीसी करके दी जानकारी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन रविवार को बेगूसराय के जीडी कॉलेज मैदान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम को “एक शाम शिव पिता के नाम” थीम पर आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य परमात्मा के अवतरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। बेगूसराय में शनिवार को स्थानीय सेवा केंद्र पर आयोजित प्रेसवार्ता में ब्रह्माकुमारी कंचन ने बताया कि यह एक भव्य और दिव्य आयोजन होगा। इसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक हरीश गोयल अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं दादा साहब फाल्के अकादमी अवॉर्ड विजेता चांद मिश्रा भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजयोगिनी तपस्विनी रानी दीदी करेंगी। इसमें हरीश गोयल द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। विभिन्न कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही शिव बाबा का ध्वजारोहण और महाआरती भी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा। शिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व शिवरात्रि का पर्व परमात्मा के अवतरण का प्रतीक माना जाता है। ब्रह्माकुमारी संस्थान का मानना है कि जब संसार में अधर्म बढ़ता है और मनुष्य अपने धर्म से भटक जाता है, तब परमात्मा इस धरा पर आते हैं। वर्तमान समय में कलियुग अपने अंतिम चरण में है और सतयुग के आगमन का संकेत दे रहा है। ब्रह्माकुमारी पिछले 89 वर्षों से आत्मजागृति और आध्यात्मिक परिवर्तन का संदेश फैला रही है। संस्था का मानना है कि जब तक व्यक्ति स्वयं को नहीं बदलेगा, तब तक विश्व परिवर्तन संभव नहीं है। यह कार्यक्रम आत्मिक ज्ञान, प्रेम, और शांति का संदेश देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े