Drishyamindia

सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार:मुस्लिम लीग का महानगर उपाध्यक्ष, फेसबुक पर फैला रहा था नफरत

लखनऊ पुलिस ने मुख्य मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसने 19 फरवरी को मुख्यमंत्री से जुड़ा एक आपत्तिजनक टिप्पणी और वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर जारी किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज किया था। युवक खुद को मुस्लिम लीग का महानगर उपाध्यक्ष बताता है। शहर में माहौल खराब करने की कर रहा था कोशिश
ठाकुरगंज इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि 19 फरवरी को एक फेसबुक अकाउंट पर मुख्यमंत्री को लेकर गलत बयानबाजी और विडियो जारी हुआ था। जिसकी जानकारी होते ही फेसबुक अकाउंट चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुस्लिम लीग का महानगर उपाध्यक्ष है आरोपी
शुक्रवार दोपहर आरोपी वीडियो और अभद्र टिप्पणी कर माहौल खराब करने वाले दुबग्गा जेहटा निवासी सलमान मंसूरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मुस्लिम लीग का महानगर उपाध्यक्ष है। वह अपने धर्म के प्रचार के लिए यह सब कर रहा है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े