ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी
कादीपुर/सुल्तानपुर: आए दिन पुलिस की कार्यशैली पर कुछ न कुछ सवाल उठते रहते हैं ऐसा ही एक मामला कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगल नगर चौकी इंचार्ज अवधेश रावत पर तालाब की सफाई खुदाई का
करने पर रुपए की मांग की जाने लगी।पूरा मामला ग्राम बीरी हाजीपुर चौकी मंगल नगर थाना कोतवाली कादीपुर जनपद सुल्तानपुर की निवासिनी कांन्ती सिंह पत्नी विनोद कुमार सिंह का है इन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा पुत्र अभिषेक सिंह के नाम मत्स्य पालन तालाब का पट्टा हुआ है मेरे पुत्र अभिषेक सिंह द्वारा तालाब के चारों तरफ मेढ़बन्दी का कार्य दिनांक 4 जून को जेसीबी से कराया जा रहा था जिसको चौकी प्रभारी अवधेश रावत द्वारा रोक दिया गया और रुपए की मांग की जाने लगी कांति सिंह के मुताबिक रुपए न देने पर आए दिन द्वार पर गाली-गलौज देना व फर्जी मुकदमे में फसाने, पूरे परिवार वालों की जिंदगी बर्बाद कर देने जैसी धमकी सब इंस्पेक्टर अवधेश रावत द्वारा दी जा रही है। जिससे पूरा परिवार काफी भयभीत व चिंतित है दिनांक 4 जून 2025की रात लगभग 9:00 बजे चौकी इंचार्ज अपने हमराही सिपाहीयों के साथ कांति सिंह के घर पर आकर परिवार वालों को गाली गुप्ता देते हुए धमकी दिए कि यदि कहीं शिकायत किया तो बर्बाद कर दूंगा।पीड़िता कांति सिंह ने बताया कि मेरे पुत्र से पैसे की मांग कर रहे हैं पैसा ना देने की स्थिति में किसी आपराधिक मामले में जेल भेजने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर व मुख्यमंत्री के यहां की है पीड़िता ने कहा यदि न्याय न मिला तो न्यायालय की चौखट तक जाऊंगी । दृश्यम इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।



