-
कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ समाजसेवी अमित तिवारी ने दिए पुरष्कार
दीपक विमल की रिपोर्ट-
मोहनलालगंज। परसपुर ठठ्ठा गाँव मे सोमवार को ग्रामीण क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाईनल मैच खेला गया। फाईनल मे एकता नगर क्रिकेट टीम ने कल्ल ब्रदर्स क्रिकेट टीम को हराकर क्रिकेट लीग की ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शासन गिरीश चंद्र यादव व विशिष्ट मुख्य अतिथि अमित तिवारी ने ट्राफी प्रदान की।
परसपुर ठठ्ठा गाँव मे ग्रामीण क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। दस दिनो तक चलने वाली लीग के फाईनल मे पीजीआई के एकत नगर क्रिकेट टीम व कल्ली पूरब की कल्ली ब्रदर्स क्रिकेट टीम के बीच भिडंत हुई और एकत नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। लीग की विजेता टीम को खेल कूद मंत्री गिरीश चंद्र ने व ऊपविजेता टीम को वरिष्ठ समाजसेवी अमित तिवारी महराज ने ट्राफी प्रदान की।
