योगी बोले- विकास न करने वाले अब चिढ़ रहे:बच्चों का अन्नप्राशन कराया, रवि किशन ने कहा- गोरखपुर में दोबारा शादी करनी पड़ेगी

सीएम योगी ने गोरखपुर में सपा को टारगेट करते हुए कहा- जिन लोगों ने कभी प्रदेश का विकास नहीं किया। उन्हें गोरखपुर के विकास से पीड़ा होती है। वे लोग विकास होता नहीं देख सकते हैं। योगी ने शनिवार को मानबेला और राप्तीसागर के कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि, कल्याण मंडपम से गरीब और मिडिल क्लास के लोगों को सस्ते में मांगलिक कार्यक्रम करने में सुविधा होगी। इसके पहले उन्होंने 2 छोटे बच्चों को दही खिलाकर अन्नप्राशन कराया। बच्चों को तिलक लगाकर पटका पहनाया। 3 गर्भवती महिलाओं की भी गोद भराई भी की। गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश ने कहा- कल्याण मंडपम देखकर रविकिशन जी हमसे बोले- अब दोबारा शादी करनी पड़ेगी। सांसद रविकिशन ने कहा कि योगी सरकार आने के बाद गरीब, बहन बेटी का शोषण नहीं होता। अब वंचित, शोषितों पर कोई अत्याचार नहीं कर सकता। हम सभी को उन पर गर्व है। 2 तस्वीरें देखिए योगी बोले- रविकिशन शायद आपको दावत पर बुला लें योगी ने कहा कि गोरखपुर में हम एक साथ दो कल्याण मंडपम समर्पित कर रहे हैं। पहला मानबेला और दूसरा राप्तीसागर विस्तार में। क्या पता रविकिशन जी आपको यहां दावत पर बुला लें। इसीलिए हम यहां बनवा रहे हैं। आप यहीं घर के पास ही दावत का मजा ले सकते हैं। उसके लिए आपको शीशमहल नहीं जाना होगा। गोरखपुर विधायक होने के नाते मैंने विधायक निधि से इस कल्याण मंडपम की स्थापना की है। यहां मांगलिक कार्यक्रम सस्ते में कर सकते हैं। जिसकी फीस 11,15 और 25 हजार रुपए है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम अब तक 5 मंडपम बना चुके हैं। हम सभी जिलों में कल्याण मंडपम बना रहे हैं। सस्ते में गरीबों को पक्का मकान दिला रहे हैं। जिनके पास जमीन है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास और जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें प्राधिकरण मकान उपलब्ध करा रहे हैं। अब इंसेफ्लाइटिस से बच्चों की मौत नहीं होती आज से 8 साल पहले इंसेफ्लाइटिस से हजारों बच्चों की मौत हो जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होता। अब माफिया प्रदेश में नहीं है। मां-बेटी सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस नहीं करतीं। नौजवान रोजी-रोजगार के लिए नहीं भटकता है। आज हम लोगों ने गोरखपुर फर्टिलाइजर चालू कर दिया है। हमने उसकी कनेक्टिविटी तक फोर लेन कर दिया है। रामगढ़ ताल में भी अच्छी सड़कें बना दी है। रेलवे लाइन के उत्तर दक्षिण दोनों का हमने विकास किया है। हमने चिलुआताल का सुंदरीकरण कराया है, जहां हजारों लोग रोज घूमने आ रहे हैं। विकास के साथ हमने परिवार को घूमने का वातावरण उपलब्ध कराया है। लखनऊ में चल रहे यूपी टी-20 में गोरखपुर टीम के लिए रविकिशन को कमेंट्री करनी है। वह अब 3 घंटे में वहां पहुंच जाएंगे। क्योंकि हमने सड़क की सही व्यवस्था कर दी है। पहले चेहरा देखकर सुविधाएं मिलती थीं
2017 के पहले हम कितना भी सहयोग कर दें। लेकिन सरकारें हमारा सहयोग नहीं करती थी। वे लोग चेहरा देखकर सुविधाएं देते थे। हमारी सरकार ने चेहरा या पार्टी देखकर सुविधाएं नहीं दी। अब हमने 57 लाख गरीबों को आवास दिया है। पहले अस्पतालों में संसाधन नहीं थे, जिससे गरीब उपचार के लिए तरसता था। अब आयुष्मान कार्ड 70 साल के लोगों को फ्री इलाज कराते हैं। हमने 1 साल में 11 करोड़ रुपए गरीब को उपचार के लिए दिया है। हम कन्या सुमंगला योजना से लेकर शादी-विवाह के लिए 1 लाख तक की सहायता दे रहे हैं। हमने गोरखपुर में 1600 कन्याओं का विवाह कराया। हम युवाओं के लिए नई-नई फैक्ट्री लगा रहे हैं। पिपराइच में चीनी मिल, आयुष विश्वविद्यालय स्थापित हो गया है। पहले नौजवानों को दूसरे प्रदेश में जाना पड़ता था, अब उन्हें गोरखपुर में ही रोजगार मिल रहा है। हम गोरखपुर में स्पोर्टस सिटी भी बना रहे हैं। अब बच्चों को खेल के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसे भी विधायक निधि से तैयार किया जा रहा है। यहां हर खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 2047 में विकसित भारत बनाना है
हमारी सरकार हर हाथ को काम, सभी को अपना आवास और बेटियों व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा में हमने 24-25 घंटे तक लगातार 2047 में विकसित भारत और उत्तर प्रदेश बनाने पर चर्चा की। आज यूपी दंगा मुक्त और विकसित प्रदेश की लाइन में आगे है। हमारी डबल इंजन की सरकार उस लक्ष्य की ओर है, जो हमने रखा था । रविकिशन ने कहा कि बच्चे हंस रहे हैं, मैंने कहा ये इसलिए हंस रहे हैं कि उन्हें अपना भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है। वह जान रहे हैं कि उसके जीवन खलल डालने वाले खत्म हो गए। हमे इन बच्चों का सम्मान करना चाहिए। छोटे से बेटे और बेटी को हंसते हुए देखकर खुशी होती है। पहले गरीब को उसके हाल पर छोड़ दिया गया था। ————————————– ये खबर भी पढ़ेंः- कुलपति हरेराम तिवारी और उनकी पत्नी की हादसे में मौत:ड्राइवर को पीछे बैठाकर खुद चला रहे थे, मऊ में ट्रक में घुसी इनोवा यूपी के मऊ में महाराष्ट्र के कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति हरेराम तिवारी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। शनिवार सुबह वह इनोवा कार से वाराणसी से अपने घर कुशीनगर जा रहे थे। मऊ के दोहरीघाट के पास उन्हें झपकी आ गई। इनोवा बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से घुस गई। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *