काशी के संत बोले- मोदी आंतरिक शत्रुओं से सावधान रहें:अरुण गोविल ने निर्जला व्रत रखा, अखिलेश-राहुल ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। काशी के सुमेरु पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा- प्रधानमंत्री का ग्रह-गोचर ठीक है, लेकिन उन्हें आंतरिक शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आगामी चुनाव में भी उनकी सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं। मेरठ से BJP सांसद अरुण गोविल ने पत्नी के साथ निर्जला व्रत रखा है। वह मंशादेवी मंदिर में पूजा और भंडारा करेंगे। एक पौधा भी लगाएंगे। मेडिकल कॉलेज में मोदी के नाम से कैंप भी लगाएंगे। इधर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के वाल्मीकि चौक पर झाड़ू लगाई। इसके साथ यूपी में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की। काशी में पीएम की लंबी आयु के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की आरती की। दूध से अभिषेक भी किया। 75 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई। इसके अलावा 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा के सामने विशेष पूजा-अर्चना की गई। भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना की 75 लाभार्थी महिलाओं ने पीएम की मां हीराबेन का मुखौटा पहनकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने मोदी की तस्वीर पर तिलक लगाकर आरती उतारी। सीएम योगी ने पीएम के जन्मदिन पर लेख लिखा है। उन्होंने लिखा- आपके नेतृत्व में नई कथा लिखी जा रही है। अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। मथुरा सांसद हेमामालिनी ने वीडियो जारी कर कहा- हैप्पी बर्थडे मोदी जी। भगवान कृष्ण से प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। हमें आप पर गर्व है। लखनऊ से सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहानी सुनाई। कहा- झांसी में उनके भाषण में मैंने भविष्य के नेतृत्व की चमक देखी थी। अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण ने उन्हें भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला नेता बनाया। अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने X पर लिखा- पीएम ने अपना संपूर्ण जीवन मां भारती की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। मैंने आपके नेतृत्व में राष्ट्र को असंभव को संभव होते देखा है। 3 तस्वीरें देखिए- मोदी के जन्मदिन से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *