लखनऊ के ओजस सिंघल को 99.97 परसेंटाइल:CMS के डेढ़ दर्जन स्टूडेंट्स का 99 से ज्यादा का स्कोर, JEE मेन का रिजल्ट जारी

NTA ने इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला के लिए JEE मेन 2026 के सत्र-1 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेटाइल हासिल किए हैं। पहले सत्र की प्रवेश परीक्षा में 13.04 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस बार परीक्षा की अटेंडेंस 96.26% रही थी। लखनऊ के ओजस सिंघल को 99.97 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। इसके अलावा तेजस राज को 99.70 का स्कोर मिला है। इसके अलावा यशस्व मिश्रा को 98.37 का स्कोर मिला है। वहीं, CMS के कुल 18 स्टूडेंट्स को 99 परसेंटाइल से ज्यादा का स्कोर मिला। ओजस कहते है कि IIT में दाखिला लेकर कम्प्यूटर इंजीनियर बनने का उनका सपना है। वहीं, तेजस राज ने बताया कि परीक्षा देने के बाद ही भरोसा था कि JEE मेन में चयन होगा। आगे की तैयारी शुरू कर दी है। कानपुर IIT में दाखिला लेकर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई करूंगा। सीएमएस अलीगंज प्रथम कैम्पस के छात्र अभ्युदय ने 99.67 परसेन्टाइल और भानु प्रकाश वर्मा ने 99.67 परसेन्टाइल हासिल किया है। सीएमएस की प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने सभी सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की सराहना की है। ऋषि खन्ना ने बताया कि जेईई मेन में 99 परसेंटाइल से अधिक अंक पाने वालों में अनुज जैन (99.68), अभ्युदय सार्थक (99.67), भानु प्रकाश वर्मा (99.67), अर्जुन अग्रवाल (99.63), आशुतोष प्रताप सिंह (99.58), रिशित रायजादा (99.51), नितान्त त्रिपाठी (99.49), अर्णव सिंह (99.47), मोहम्मद सैम सुल्तान (99.39), सिद्धिमा शुक्ला (99.39), शिखर (99.36), उत्सव यादव (99.27), आदित्य सिंह (99.27), संदर्भ मिश्रा (99.24), साक्ष्य वंश (99.12), मो. अली उमर (99.10) और अभिनव सिंह (99.07) शामिल हैं।

यहां के स्टूडेंट्स रहे टॉपर NTA के अधिकारियों ने बताया कि 100 पर्सेटाइल हासिल करने वाले अभ्यर्थियों में सबसे अधिक राजस्थान से तीन छात्र शामिल हैं। इसके अलावा, इनमें आंध्र प्रदेश से दो और दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना से एक-एक अभ्यर्थी शामिल हैं। ये सभी 12 अभ्यर्थी छात्र हैं, इनमें कोई छात्रा शामिल नहीं है। लड़कियों में हरियाणा की आशी ग्रेवाल ने टॉप किया है, जिन्हें 99.996 पर्सेटाइल मिले हैं। पहले सत्र की परीक्षा में 13,04,653 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया JEE मेन के पहले सत्र की परीक्षा में कुल 13,04,653 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इनमें 8,55,085 लड़के और 4,49,568 लड़कियां थीं। सामान्य श्रेणी में 2,95,078 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,57,747 छात्राओं ने हिस्सा लिया था। दूसरी श्रेणियों में भी ऐसा ही ट्रेंड देखा गया है, हालांकि लड़कियों की हिस्सेदारी काफी बनी हुई है और साल दर साल बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *