योगी सरकार इस साल ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं को स्कूटी देगी। इसका फायदा उन छात्राओं को होगा, जिनके परिवार की सालाना आय 10 लाख रुपए तक होगी। दिव्यांग छात्राओं, शहीदों और निराश्रित परिवार की बेटियों पर आय सीमा नहीं लागू होगी। स्कूटी हर विश्वविद्यालय और कॉलेज की टॉप 5% छात्राओं को ही मिलेगी। सरकार सिर्फ स्कूटी ही नहीं देगी, बल्कि उसका बीमा, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट, जरूरी एक्सेसरीज और 4 लीटर पेट्रोल भी देगी। हालांकि, छात्राओं को ड्राइविंग लाइसेंस खुद बनवाना होगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया- स्कूटी बांटने के लिए 400 करोड़ का बजट मंजूरी दी गई है। स्कूटी पेट्रोल से चलने वाली होगी। इसकी खरीद जेम (GeM) पोर्टल से की जाएगी। 10 लाख से ज्यादा इनकम वाले परिवारों की बेटियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। दरअसल, मंगलवार दोपहर 12 बजे योगी कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना समेत 18 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सरकार ने बताया कि यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से 6 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सदन में संभल दंगों की जांच रिपोर्ट रखी जाएगी। साथ ही अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा, प्रदेश में 2 और एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। इनमें विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे शामिल हैं। अब दोनों एक्सप्रेस-वे कहां से कहां तक बनेंगे, पढ़िए 1- विंध्य एक्सप्रेस-वे- इसकी लंबाई 333 किलोमीटर होगी। प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेस-वे के अंतिम छोर (सोनवार तहसील) से शुरू होगा। इसके बाद यह मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी और चंदौली से होते हुए सोनभद्र तक जाएगा। यह यूपी को बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमाओं से सीधे जोड़ेगा। एक्सप्रेस-वे बनने के बाद प्रयागराज से सोनभद्र का सफर सवा तीन घंटे में पूरा हो जाएगा, इसमें अभी साढ़े छह घंटे लगते हैं। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 26,315 करोड़ रुपए है। एक्सप्रेस-वे करीब 341 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए 2800 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। 2- विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे- यह 117 किलोमीटर लंबा होगा। चंदौली-गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंतिम छोर को विंध्य एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा। यह गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी और मिर्जापुर के 135 गांवों से होकर गुजरेगा। अनुमानित लागत 9,039 करोड़ रुपए है। इसके लिए 2800 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। इस एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, विंध्य एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे आपस में जुड़ जाएंगे, जिससे दिल्ली से लेकर सीधे बिहार और मध्य प्रदेश की सीमा तक कनेक्टिविटी मिलेगी। इन अहम फैसलों को भी पढ़िए- ———————– ये खबर भी पढ़िए- यूपी में सड़कों पर दौड़े मगरमच्छ, घरों में घुसा पानी:सोफा तैरा, 20 शहरों में बारिश, 2 में स्कूल बंद; 3 दिन में 10 मौतें यूपी में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी समेत 20 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लखनऊ में 48 घंटों से बारिश का सिलसिला जारी है। पूरे प्रदेश में बादल छाए हैं। इसके अलावा, आज सभी 75 जिलों में अलर्ट है। 66 में भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़िए
यूपी में ग्रेजुएट छात्राओं को स्कूटी मिलेगी:इनकम 10 लाख तक हो; विधानसभा में संभल दंगे की रिपोर्ट पेश होगी, कैबिनेट से 18 प्रस्ताव पास
