कुशीनगर में एक स्कूल प्रबंधक ने महिला टीचर के साथ छेड़छाड़ की। जब टीचर ने विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना से जुड़ा 5 मिनट 47 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें प्रबंधक महिला टीचर के साथ आपत्तिजनक हरकतें और अश्लील बातें करता नजर आ रहा है। वीडियो में टीचर प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहती सुनाई दे रही है, “दूर रहिए। टच मत करिएगा। आपको हम मार देंगे।” वह यह भी कहती है कि अगर किसी की बेटी के साथ ऐसा किया जाए तो उसे कैसा लगेगा। मामला 1 अक्टूबर यानी गुरुवार का बताया जा रहा है। आरोप है कि प्रबंधक ने छुट्टी होने के बाद टीचर को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) बनाने के बहाने अपने ऑफिस में बुलाया था। इसके बाद उसने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने गुरुवार रात पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शाम 5 बजे कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। यह मामला कुशीनगर के द रेनबो लोरेटो स्कूल का है। रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक पर स्थित इस स्कूल में आठवीं तक पढ़ाई होती है। आरोपी स्कूल प्रबंधक दिनेश राय रविंद्र नगर (कुशीनगर) के गांव मोतीछापर (भिसवा) का रहने वाला है। उसकी पत्नी बीमार है। परिवार में एक बेटी और बेटा है। घटना से जुड़ा भास्कर पोल है। इसमें हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… प्रबंधक बोला- मेरी पत्नी बीमार, तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता हूं प्रबंधक ने महिला टीचर से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। इसी दौरान वह अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए कहता है, ‘मेरी पत्नी बीमार है… इसलिए मैं तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता हूं।’ महिला टीचर प्रबंधक की बात का विरोध करती है। वह सवाल करती है कि वह उससे इस तरह की बात कैसे कर सकता है। वीडियो में महिला शिक्षिका उसे बार-बार दूर रहने के लिए कहती नजर आती है। वीडियो में प्रबंधक महिला के करीब जाने और उसे छूने का प्रयास करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि महिला शिक्षिका ने बातचीत का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया था। अब पढ़िए प्रबंधक और महिला टीचर के बीच हुई बातचीत महिला टीचर: सर, आप जो भी कर रहे हैं, वो गलत है। आप इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। बहुत गलत कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधक: गलत? महिला टीचर: आपके मन में गंदगी बैठ गई है। आप बहुत गंदे इंसान हैं। आपकी पत्नी नहीं हैं क्या? स्कूल प्रबंधक: बीमार है। महिला टीचर: तो दूसरी शादी कर लीजिए। ऐसे काम करेंगे क्या? मैं भी किसी की बेटी और बहन हूं। आप ऐसा नहीं कर सकते। आपकी बेटी कितनी बड़ी है? स्कूल प्रबंधक: अभी तो 18 साल की है। महिला टीचर: आपकी बेटी के साथ कोई ऐसा करे तो आप क्या करेंगे? जवाब दीजिए। स्कूल प्रबंधक: खाना खाने के बाद बैठ जाते हैं, इस वजह से पेट निकल आया है। महिला टीचर: निकलेगा ही, जब कोई काम नहीं करेंगे तो। देखिए सर, जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा बिल्कुल नहीं है। स्कूल प्रबंधक: तुम पागल हो क्या? महिला टीचर: अगर आपको बहुत मन है तो दूसरी शादी कर लीजिए। अपनी पत्नी से कह दीजिए कि हम दूसरी शादी करने जा रहे हैं। अगर इतनी जरूरत है तो कहीं और जाइए, लेकिन स्कूल में ऐसा मत कीजिए। स्कूल प्रबंधक: वहां बदनामी होगी। महिला टीचर: तो स्कूल में आपकी बदनामी नहीं होगी? यहां जितनी भी महिला स्टाफ आती हैं, क्या आप सबके साथ ऐसा करते हैं? आपकी नीयत सही नहीं है। इसके बाद महिला टीचर कहती है कि छुट्टी के बाद उसे क्यों बुलाया गया। वह प्रबंधक से इशारे करने के बजाय साफ-साफ बात करने को कहती है। महिला टीचर: सर, आप मुझे बिल्कुल टच नहीं कर सकते। बिल्कुल नहीं। स्कूल प्रबंधक: थोड़ी देर रुक जाओ, हम तुम्हारी ही खुशी चाहते हैं। महिला टीचर: अगर दूसरी लड़की होती तो इस समय आपको बहुत मारती। दूर हटो मुझसे। वीडियो के अनुसार, महिला टीचर वहां से जाने लगती है। इसी दौरान वह प्रबंधक से दूर हटने के लिए कहती है और विरोध करते हुए वहां से चली जाती है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया पुलिस के अनुसार, आरोपी दिनेश राय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ये धाराएं यौन उत्पीड़न, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी से संबंधित हैं। जानिए कितनी सजा मिल सकती है- BNS धारा 75 (यौन उत्पीड़न): मामले के उप-खंड के आधार पर 1 से 3 साल तक की जेल और/या जुर्माना हो सकता है। BNS धारा 115(2): 1 साल तक की जेल, या ₹10,000 तक जुर्माना, या दोनों। BNS धारा 351(3): मौत या गंभीर चोट जैसी गंभीर धमकी के मामले में 7 साल तक की जेल, या जुर्माना, या दोनों का प्रावधान है। …………………………………………………………………. यह खबर भी पढ़ें- ड्यूटी छोड़कर सिपाही सपा से विधायक बनने निकला:संतकबीरनगर में प्रचार में जुटा; मंच से बोला- अखिलेश यादव को CM बनाइए गोरखपुर में डायल-112 में तैनात सिपाही श्याम सुंदर चौहान ड्यूटी छोड़कर समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वह एक साल तक सेटिंग बनाकर ड्यूटी से गायब रहा। उसकी हाजिरी बराबर लगती रही। 3 महीने पहले अफसरों को भनक लगी तो उसे सस्पेंड कर दिया। इसके बाद भी सिपाही पुलिस लाइन में हाजिर नहीं हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर
‘मेरी पत्नी बीमार, तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता’:कुशीनगर में स्कूल प्रबंधक ने महिला टीचर से की अश्लील हरकत, जेल भेजा गया
