अखिलेश हिरासत में, यूपी में सड़कों पर उतरे सपाई:आगरा में झड़प, पुलिसवाले ने थप्पड़ मारे; लखनऊ में सड़क पर घसीटा

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में 19 विपक्षी पार्टियों के सेव डेमोक्रेसी मार्च को पुलिस ने रोक दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में मंगलवार को प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। गोरखपुर में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और वोट चोर इस्तीफा दो के नारे लगाए। कई जगह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की वहीं, लखनऊ में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को सड़क पर घसीटा। आगरा में सपाइयों से धक्का-मुक्की के बीच पुलिसवाले CEC का पुतला छीनकर भाग गए। एक पुलिसकर्मी ने टांग अड़ाकर एक सपा कार्यकर्ता को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसे थप्पड़ मारा और फिर लात मारी। वहीं, दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- अगर ज्ञानेश कुमार निष्पक्ष हैं, तो उन्हें हमारी बात सुननी चाहिए। यह लोकतंत्र बचाने की बात है। पुलिस को बच्चों के साथ और प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *