लखनऊ बाढ़-40 हजार घर डूबे, सड़कों पर चल रहीं नाव:कारें-बाइकें डूबीं, राशन खराब; घर छोड़कर किराए पर रह रहे लोग

लखनऊ 13 दिनों से बाढ़ की चपेट में है। 3 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। सबसे भयावह स्थिति फैजुल्लागंज में है। यहां 40-50 हजार से ज्यादा घर आधे से अधिक गोमती नदी के पानी में डूबे हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। घरों के बाहर खड़ी कारें और बाइकें पानी में डूबी हैं। घरों में रखा राशन खराब हो गया है। लोग घर छोड़कर किराए पर रहने को मजबूर हैं। जलभराव के कारण मां चंद्रिका देवी धाम मंदिर बंद है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब नवरात्र के पहले दिन भक्त मां के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, गोमती का जलस्तर थोड़ा घटा है। गऊघाट पर शनिवार शाम 6 बजे जलस्तर 108.54 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 108.60 मीटर था। यानी जलस्तर में 0.06 मीटर (6 सेंटीमीटर) की कमी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *