भगवान चित्रगुप्त की आराधना से मिलती है सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा – कमल श्रीवास्तव

– 14 नवम्बर को निकाली जाएगी भगवान चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
– चित्रगुप्त महाराज के कलम-पूजन कार्यक्रम में उमड़ा कायस्थ समाज, विधि-विधान से हुआ पूजन-अर्चन

रायबरेली।  कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के कलम-पूजन का कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्थानीय श्री चित्रगुप्त मंदिर में श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने एकत्रित होकर भगवान चित्रगुप्त महाराज का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया तथा कलम एवं दवात का पूजन कर ज्ञान, लेखन, शिक्षा और बौद्धिक उन्नति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय चित्रांश सनातन महासभा के अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज केवल कायस्थ समाज के आराध्य ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव समाज को सत्य, न्याय, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देने वाले देवता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त समस्त जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले तथा न्याय के विधान में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले देव हैं। उनकी आराधना हमें यह स्मरण कराती है कि मनुष्य के प्रत्येक कर्म का अपना महत्व है और जीवन में सदैव सत्य, ईमानदारी एवं सदाचार का पालन करना चाहिए।
जिलाध्यक्ष महामंत्री मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त महाराज के पूजन-अर्चन के उपरान्त दिनांक 14 नवम्बर 2026 को सायं 5ः00 बजे भगवान चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः श्री चित्रगुप्त मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। उन्होंने समाज के लोगों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा0 विजय श्रीवास्तव, डा0 बी.एस. सक्सेना, रविन्द्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव सभासद, डा0 बद्रीनाथ श्रीवास्तव, डा0 रमेश श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ‘काजू’, राजू श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, नागेन्द्र श्रीवास्तव, शीतल श्रीवास्तव, तनय श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव एडवोकेट, सुरेन्द्र दयाल श्रीवास्तव, ओमानन्द श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सोमेश श्रीवास्तव, रविकाश श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, यशराज श्रीवास्तव  आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *