अम्बेडकर नगर :- जनपद के बेवाना में तैनात एक चिकित्सक पर किशोरी ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है। घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अकबरपुर के एक मुहल्ले में रहने वाली किशोरी अपनी मां के साथ नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए जाती थी। इस दौरान डा. इंद्रेश यादव नामक चिकित्सक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि चिकित्सक ने किशोरी को अपने गांव सुलतानपुर जिले के बबुरा सेमरी भी ले जाकर कई बार शारीरिक शोषण किया।महिला ने अपनी बेटी के साथ कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने चिकित्सक को पकड़ने के लिए जब प्रार्थमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेवाना पहुंचीं तो चिकित्सक पुलिस पर ही रूआब झाड़ रहा था। पुलिस ने इसकी सूचना जब सीओ अकबरपुर को दी तो सीओ ने बेगाना एस ओ को तत्काल वहां पहुंचने का निर्देश दिया। अस्पताल मे भारी पुलिसबल पहुंचने के बाद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर अकबरपुर कोतवाली लाया गया । जहां पर पुलिस द्वारा पुंछ ताछ की गई।सीएचसी बेवाना पर तैनात चिकित्सक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
