ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी
सुल्तानपुर: नगर के विवेक नगर स्थित वृन्दावन बरनवाल सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में”बसन्तोत्सव एवं विद्यारम्भ संस्कार” कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार गोयल नेमाँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।उन्होंने कहा कि प्राकट्य पर्व बसन्त पंचमी पर मान्यता है कि ऐसे मुहूर्त में शिशु के विद्यारम्भ संस्कार का अलंकरण करने से शिशु में माँ की असीम अनुकम्पा व देवत्व के गुण पुष्पित पल्लवित होने लगते है ।सीएमएस श्री गोयल ने कहा कि शैशवावस्था से ही बच्चों में संस्कार का अंकुरण होने लगता है।विद्यालय के बच्चों ने वंदे मातरम के साथ साथ देश भक्ति से ओतप्रोत गायन पर नृत्य कर सभी का मन मोहा।इस मौके परविशिष्ट अतिथि रीना जायसवाल नगर अध्यक्ष-भाजपा,अतिथि आकाश जायसवाल निवर्तमान नगर अध्यक्ष,अध्यक्ष डॉ. पल्लवी वर्मा ,प्रबंधक अजीत श्रीवास्तव,सहकार भारती के अशोक कुमार लाल,संरक्षक बनवारी लाल गुप्त,कोषाध्यक्ष गौरव सिंह,शिवमूर्ति पांडेय,प्रधानाचार्य कल्पना मिश्रा समेत दर्जनों रहे।शिव तांडव पर नृत्य प्रस्तुत करने वाली छात्रा को रीना जायसवाल ने सम्मानित किया। मातृभूमि सेवा संस्था द्वारा कैलेंडर भी बच्चों को दिया गया ।पदाधिकारी अशोक लाल ने बताया कि यह कैलेंडर देश के शहीदों की जन्म तिथि और पुण्यतिथि के बारे में तो बतलाता ही है। साथ-साथ राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की झलक भी पेश करता है।
