बाराबंकी- आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बाराबंकी में रेठ नदी तट के रमणीय स्थल पर चिलाहटा पुल पर स्थित हनुमान मंदिर पर राष्ट्रीय जागरण मंच के सहयोग से व पुजारी रामू दास बाबा जी के संयोजन में हनुमानजी की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात् वृहद भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे का शुभारंभ राष्ट्रीय जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
भंडारे में हरपाल सिंह, शरद श्रीवास्तव, एन के तिवारी,पंकज मिश्रा सहित अनेकों स्थानीय ग्रामीणों ने सेवादारी का पुण्य अर्जित किया।
